Dustbin for Kitchen क्या होते हैं। बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कैसे होता है।

dustbin for kitchen and its uses
5/5 - (1 vote)

विवरण

Dustbin for Kitchen क्या है? नमस्कार दोस्तों स्वागत है।आपका solution daddy प्लेटफ़ॉर्म पर और आज इस लेख में हम बात करेंगे कूड़ेदान के बारे में।आज जानेंगे कूड़ेदान का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है।और इसका वातावरण पर क्या असर पड़ता है।कितने प्रकार कूड़ेदान होते हैं।क्यूँ जरुरी है। कूड़ेदान अस्पतालों और नर्सिंग होम में बायो मेडिकल वेस्ट के लिए कौन से कूड़ेदान (DUSTBIN) इस्तेमाल होते हैं। कूड़ेदान के रंग के हिसाब से कौन कौन सा कूड़ा इनमे डाला जाता है।

कूड़ेदान का रंगलाल रंग का कूड़ेदान ( RED COLOUR DUSTBIN )
नीले रंग का कूड़ेदान ( BLUE COLOUR DUSTBIN )
हरे रंग का कूड़ेदान ( GREEN COLOUR DUSTBIN )
पीले रंग का कूड़ेदान ( YELLOW COLOUR DUSTBIN )

कूड़ेदान क्या है? और इसके प्रकार।

कूड़ेदान या DUSTBIN हमारे आस पास देखने को मिल जाते हैं। हमारे जीवन में कूड़ेदान का बहुत बड़ा महत्त्व है। जैसे जैसे जनसँख्या में बृद्धि हो रही वैसे वैसे मनुष्यों द्वारा कूड़ा करकट और कचरे के ढेर बन रहे हैं। जिससे हमारे वातावरण को बहुत नुकसान होता है। और यह कूड़ा करकट ग्लोबल वार्मिंग का भी कारण बनता है। दोस्तों आपने अपने आस पास कूड़ेदान जरुर देखे होंगे।और मुझे पूरा विश्वास है की अपने DUSTBIN का इस्तेमाल जरुर किया होगा। जो लोग अपने ऑफिस या घरों में कूड़ेदान रखते वोह अच्छे से जानते हैं। कूड़ेदान का इस्तेमाल कैसे करना है।

Dustbin for Kitchen 1

घरों ऑफिस और dustbin for kitchen एक प्रकार के ही होते है। इनमे सिर्फ दो प्रकार के ही कूड़ेदान आते हैं। जिनमें एक सूखे कूड़े के लिए तथा एक गीले कूड़े के लिए होता है। जिससे कूड़े को रीसायकल करने में आसानी होती है। जबकि अस्पताल और मेडिकल संस्थानों के कूड़ेदान अलग होते हैं यह पांच से छह प्रकार के होते हैं। ज्यादतर बड़े बड़े कूड़ेदान सरकार द्वरा लगवाए जाते हैं इनमे एक नीले रंग का और एक हरे रंग का होता है।

घरों और ऑफिस में इस्तेमाल होने बाले कूड़ेदान।

घरों और ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले कूड़ेदान साधारण होते है। और यह dustbin for kitchen के लिए इस्तेमाल में लाये जाते हैं। यह ज्यादातर दो रंगों में होते हैं नीला और हरा इनके रंगों के हिसाव से इनमे कूड़ा कचरा भी अलग अलग प्रकार का डाला जाता है। कूड़ा कूड़ेदान में डालना एक अच्छी आदत है।

अगर सारे लोग कूड़ेदान का इस्तेमाल करने लगे तो कूड़ा करकट और कचरे का निस्तारण आसान हो जाता है। जिससे वातावरण को नुकसान से वचाया जा सकता है। जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही वोह दिन दूर नहीं जब सारे ग्लेशियर पिघल कर वह जायेंगे। कूड़े करकट का सही से निस्तारण न करना भी ग्लोबल वार्मिंग को बढाता है।

dustbin for kitchen

नीले रंग का कूड़ेदान ( BLUE COLOUR DUSTBIN )

नीले रंग का कूड़ेदान ज्यादातर ऑफिस और सूखी जगहों में इस्तेमाल में लाया जाता है। चूँकि यह कूड़ेदान सूखे कूड़े करकट के लिए होता है। इस लिए इस कूड़ेदान में सिर्फ सूखा कूड़ा करकट डाला जाता है। जिसमे कागज सूखे सब्जी के छिलके स्टेशनरी का करकट बगैरा डालते हैं। यह कूड़ा सूखा होने के कारण इसमें संक्रमण का खतरा नही होता। और इसको रीसायकल भी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल इंधन के रूप में भी होता है।

हरे रंग का कूड़ेदान ( GREEN COLOUR DUSTBIN )

हरे रंग का कूड़ेदान ज्यादातर घरों और रसोई ( dustbin for kitchen ) में होता है। चूँकि घरों और रसोई में से गीला कूड़ा भी निकालता है। इसलिए इसका इस्तेमाल गीले कूड़े करकट या कचरे के लिए किया जाता है। गीले कूड़े या डैम्प कचरे में संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जिसके लिए इसका निस्तारण भी खास ढंग और प्रक्रिया के द्वारा किया जाता है। इसके कूड़े में ज्यादातर पानी के द्वारा गीला हुआ कचरा डाला जाता है।

बायो मेडिकल वेस्ट में इस्तेमाल होने वाले कूड़ेदान और इसके बैग ( BIO MEDICAL WASTE DUSTBINS )

बायो मेडिकल वेस्ट कूड़ेदान का इस्तेमाल मेडिकल संस्थानों जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, लैब, और क्लीनिक में होता है। इसं संस्थानों के द्वारा निकला वेस्ट मटेरियल बहुत खतरनाक होता है। जिसके निस्तारण के लिए पूरी एजेंसी काम करती है। जिसके लिए लाइसेंस का होना अनिवार्य है। और यह लाइसेंस सरकार के द्वारा दिया जाता इन संस्थानों से ज्यादातर हजार्ड मटेरियल निकलता है।

जो मनुष्यों और वातावरण के लिए बहुत खतरनाक है। dustbin for kitchen का इस्तेमाल साधरण है। जबकि मेडिकल संसथान से निकले वेस्ट के निस्तारण के लिए पूरी टीम लगती है। मेडिकल संस्थानों में पांच प्रकार के कूड़ेदान होते हैं। और इनके रंग भी अलग अलग होते हैं। इनके रंगों के साथ साथ इनमे कचरा भी अलग अलग प्रकार का पड़ता है। जो निम्न लिखित है।

dustbin for bio medical waste

लाल रंग का कूड़ेदान ( RED COLOUR DUSTBIN )

इस्तेमाल में ली गई प्लास्टिक या डिस्पोसेबल प्लास्टिक लाल रंग के कूड़ेदान में डाली जाती है। जिनमे मरीजों द्वारा इस्तेमाल किये गए रक्त की थैली, I V सेट्स शामिल होती हैं। यह कूड़ेदान बायो हजार्ड की केटेगरी में आता है। और इस कूड़ेदान का इस्तेमाल चिकित्सक के द्वारा इस्तेमाल की गई लेटेक्स ( रबर ) ग्लव्स और रबर ट्यूब कैथेटर को डिस्पोस करने के लिए किया जाता है।

नीले रंग का कूड़ेदान ( BLUE COLOUR DUSTBIN )

नीले रंग के कूड़ेदान का उपयोग हम नुकीली वस्तुओं को डिस्पोज करने के लिए करते हैं। इसमें ज्यादातर मरीजों द्वरा इस्तेमाल की गई कांच की टूटी हुई या साबित बोतलें, इंजेक्शन के ऐम्प्युल्स, और इंजेक्शन की वायल्स को डिस्पोज किया जाता है। यह कूड़ेदान भी बायो हजार्ड की केटेगरी में आता है

हरे रंग का कूड़ेदान ( GREEN COLOUR DUSTBIN )

हरे रंग के कूड़ेदान का इस्तेमाल ज्यादातर स्टेशनरी को डिस्पोज करने के लिए किया जाता है। इस कूड़ेदान में ऑफिस में इस्तेमाल हुई स्टेशनरी, डिस्पोजबल कप्स, डोमेस्टिक इस्तेमाल किये हुए टिश्यू पेपर को डिस्पोज करने के लिए करते हैं। dustbin for kitchen में भी हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूड़ेदान के कचरे को हम रीसायकल कर सकते हैं इसलिय यह कूड़ेदान रीसायकल की केटेगरी में आता है।

पीले रंग का कूड़ेदान ( YELLOW COLOUR DUSTBIN )

पीले रंग के कूड़ेदान का इस्तेमाल हम अस्पताल या लैब द्वरा जनित संक्रमित वेस्ट को डिस्पोज करने के लिए करते हैं। जिसमें  संक्रमित ड्रेसिंग, गौज पीस, कॉटन, मानव शरीर के अंगों के पार्ट्स या टिश्यू, PPE किट को इस कूड़ेदान में डिस्पोज किया जाता है। यह कूड़ेदान संक्रमित बायो हजार्ड की केटेगरी में आता है। इसका निस्तारण अच्छे ढंग से किया जाना चाहिए।

काले रंग का कूड़ेदान ( BLACK COLOUR DUSTBIN )

इस कूड़ेदान में जहरीले पदार्थों और एक्सपायर दवाओं को डिस्पोज किया जाता है। इस कूड़ेदान का इस्तेमाल लैब और फार्मेसी में ज्यादा किया जाता है। और तो और इस कूड़ेदान में रेडियो एक्टिव पदार्थों को भी डिस्पोज किया जाता है।यह कूड़ेदान साइटोटोक्सिक वेस्ट ( CYTOTOXIC WASTE ) की केटेगरी में आता है।

पंक्चर रहित कैन ( PUNCTURE PROOF CAN )

इस कैन का इस्तेमाल अस्पतालों द्वारा यूज की गई सुई, ब्लेड, कैनुला, और टूटी हुई स्लाइड, कवर स्लिप इत्यादि को डिस्पोज करने के लिए किये जाता है। यह कैन बायो हजार्ड वेस्ट की केटेगरी में आता है।

निष्कर्ष

कूड़ेदान का इस्तेमाल बहुत जरुरी है। इसके इतेमाल से हम वातावरण को बचाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। दोस्तों आज हमने जाना कूड़ेदान कितने प्रकार के होते है। dustbin for kitchen क्या है। और इसके उपयोग। आशा करता हूँ आपको इस लेख से कूड़ेदान के बारे में बहुत कुछ सिखने को मिला होगा। इस लेख से समन्धित आपका कोई प्रश्न हो या सुझाव हो तो हमसे संपर्क करें

यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *